फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest movement in fulfillment of promises

वादाखिलाफी के विरोध में होगा आंदोलन

Sun, 03 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Protest movement in fulfillment of promises
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को पांडेय बाजार स्थित एसकेपी इंटर कालेज में संपन्न हुई। इसमें सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नौ मई तक चेतना सप्ताह चलाने के साथ ही 15 मई को डीआईओएस कार्यालय पर पेंशन बहाली, विनियमितीकरण सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर चेतावनी दिवस के रूप में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि और शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने निर्णायक संघर्ष का एलान किया है। उन्हाेंने कहा कि जनजागरण अभियान की शुरुआत पोस्टकार्ड लिखकर मुख्यमंत्री को भेजने से किया जाएगा।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि वेतन वितरण अधिनियम के वजूद की रक्षा के लिए शिक्षकों को एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लेना होगा और सरकार को सबक सिखाने तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह और संचालन जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने किया। इस दौरान ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, देव भाष्कर, सर्वेश्वर , सुरेंद्र राय, जयनारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed