फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest held to get the path opened; memorandum submitted

Azamgarh News: रास्ते को खुलवाने के लिए प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 Oct 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest held to get the path opened; memorandum submitted
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सदर तहसील के अईनिया गांव में 30 मीटर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते का निर्माण कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में आजादी के पहले से कच्चा रास्ता है। आपसी सहमति से रास्ते को समतल कर मिट्टी का कार्य कराया गया। इसमें विरोधी पक्ष की ओर से कहा गया कि उनके घर तक खड़ंजा लग जाए तो बचा हुआ 30 मीटर खड़ंजा बिछाने और मिट्टी का कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जब उनके घर तक खड़ंजा लग गया तो विपक्षियों ने 30 मीटर का काम रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि काम कराने पर विपक्षी मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उनकी दबंगई के चलते कई परिवारों के आने-जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा नहीं लग पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रमेश मौर्य, अविनाश यादव, सरिता, शीला, सीमा, किरन, पूनम, संध्या, अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed