फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest and march against Citizenship Amendment Act in Azamgarh

नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध, प्रदर्शन

Mon, 16 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest and march against Citizenship Amendment Act in Azamgarh
शहर के रहमत नगर में नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती प? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। केंद्र सरकार की ओर से पारित नागरिकता कानून के विरोध में सोमवार को छात्र संगठन, उलेमा काउंसिल, सपा और बसपा के नेता सड़क पर उतरे। शिबली कॉलेज और पहाड़पुर तिराहे के बीच जमकर प्रदर्शन किया। यहीं पर एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद थोड़ी सी ढिलाई पाकर प्रदर्शनकारी तकिया मुहल्ले से होकर शहर की तरफ बढ़ने लगे। हालांकि आगे सभी को रोककर वापस लौटा दिया गया। मामले को लेकर पूरे दिन रस्साकशी चलती रही।
विज्ञापन

शनिवार को नागरिकता कानून के विरोध में शिबली कालेज में छात्रों के प्रदर्शन के बाद एलान किया था कि सोमवार को बड़ा प्रदर्शन होगा। इसलिए अनुमति मिले या न मिले, हम लोग तैयार हैं। हालांकि पुलिस ने बैठकर उन्हें समझाने की कोशिश की थी। धारा 144 के बाद भी सोमवार की सुबह से ही विरोध करने वाले लोग रहमतनगर मोहल्ले में इकट्ठा हुए। सुरक्षा के लिए पहली ही भारी पुलिस लगा दी गई थी। प्रदर्शनकारी यहां से पहाड़पुर तिराहे पर आए। यहां से तकिया के रास्ते शहर में प्रवेश होने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। एसपीसिटी पंकज पांडेय के नेतृत्व में मौजूद पुलिसवालों ने सभी को रोक दिया तो प्रदर्शनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए। करीब दस मिनट बाद एडीएम प्रशासन और एसडीएम सदर की अनुमति मिलने पर शिबली कॉलेज पहुंचे और गेट खोलकर भीतर घुस गए। दो मिनट बाद सभी को बाहर कर गेट बंद कर दिया गया। सभी लोग गेट पर ही प्रदर्शन करने लगे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि के विरुद्ध नारेबाजी की। यहीं पर राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद पुलिस ढीली हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी तकिया मोहल्ले की तरफ बढ़ गए। हालांकि आगे मौजूद एसपी ग्रामीण ने सभी को रोक लिया। साथ ही घर जाने की अपील की। पुलिस के रुख को भांपते हुए प्रदर्शनकारी लौट गए और पुन: पहाड़पुर तिराहा पर जाकर हंगामा करने लगे। इस मौके पर बसपा विधायक शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, प्रशपा नेता रामदर्शन यादव, उलेमा काउंसिल के युवा प्रदेश अध्यक्ष नुरूलहुदा, छात्रा नेता मिर्जा शाने आलम बेग, कमर कमाल, शारिक खान आजमी, सैय्यद मोबस्सीर, पप्पू यादव, हरिकेश यादव, सन्नी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीटी और लाउंडर से चेताया
आक्रोशित लोग जैसे ही पहाड़पुर तिराहा से तकिया मुहल्ला होते हुए शहर की तरफ बढने के लिए घुसे कि आगे एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौजूद थे। एसपी ग्रामीण ने जहां पहले से ही सभी गलियों पर पुलिसवालों को तैनात कर दिया। साथ ही स्वयं के अलावा सीओ सिटी, सीओ सदर, आदि ने सीटी चेतावनी भरे अंदाज में बजाने को कहते हुए लाउड स्पीकर से सभी लोगों को घर जाने को कहते हुए संबोधित करने लगे। उन्होंने कहा कि बच्चों नाश्ते का समय हो गया है। घर पर मां-बाप आदि इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सभी लोग वापस लौट जाओ। पुलिस की चेतावनी अंदाज को भांप कर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।
इस मामले को लेकर बीते दो दिनों के भीतर जो-जो गतिविधियां हुई हैं। सबका वीडियो फुटेज आदि खंगाला जा रहा। दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - इलामारन, सीओ सिटी

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर साधा निशाना
आजमगढ़। एनआरसी को लेकर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने फिर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। जामिया-मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रावासों के अन्दर घुसकर छात्र-छात्राओं को मारने और पीटने का आरोप लगाया। कहा कि धर्म के आधार पर नफरत पैदा की जा रही है। इससे देश कमजोर हो रहा है। समाजवादी पार्टी घोर निन्दा करती है। 19 दिसंबर को सपा धरना-प्रदर्शन कर साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों का मुकाबला करेगी।

शहर के पहाड़पुर में नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती प

शहर के पहाड़पुर में नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती प- फोटो : AZAMGARH

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस- फोटो : AZAMGARH

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते लोगों को आगे बढ़ने से रोकती पुलिस- फोटो : AZAMGARH

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग।

शहर के रहमत नगर नगरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करते मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed