{"_id":"6821e5805021e49c5a0b49e3","slug":"protest-against-liquor-shop-women-expressed-anger-in-gulaami-ka-pura-locality-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन, गुलामी का पुरा मोहल्ले में महिलाओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन, गुलामी का पुरा मोहल्ले में महिलाओं ने जताया आक्रोश
Mon, 12 May 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 12 May 2025 06:12 PM IST
सार
गुलामी का पुरा मोहल्ले में शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन कर लोगों ने दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की आवाज उठाई। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी की और आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
ठेके का विरोध करती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गुलामी का पुरा मोहल्ले में डीह बाबा मंदिर के ठीक सामने खुले देशी शराब के ठेके को बंद करने और इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों ने शराब की दुकान के सामने एकत्र होकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मंदिर के 30 मीटर के दायरे में शराब का ठेका खोलना अनुचित है। इससे मंदिर में पूजा-पाठ करने आने वाली महिलाओं, बच्चों और परिवारों को असुविधा हो रही है। ठेका खुलने के बाद से शराबियों का जमावड़ा बढ़ गया है, जो शराब पीकर मंदिर परिसर में सोने और बैठने लगे हैं। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए असहनीय हो गई है।
विज्ञापन
मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस मुद्दे पर पूर्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस दुकान को बंद या स्थानांतरित नहीं किया, तो वे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में हरिलाल सोनकर, मेतराज यादव, कैलाश गौड़, पूर्व सभासद प्रेमा चौहान, वर्तमान सभासद उषा गुप्ता आदि शामिल रहे।