फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protest against construction on government land

Azamgarh News: सरकारी भूमि पर निर्माण के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Protest against construction on government land
तहसील क्षेत्र के अटहरा गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास मकान का निर्माण कराए जाने के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जहां पर प्रतिमा स्थापित है वह सरकारी जमीन है। वहां पर कब्जा किया जा रहा है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान का निर्माण कराया जा रहा है। चेताया कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो वह प्रदर्शन को और तेज करेंगे। कह कि डॉ भीमराव आंबेडकर से उनकी आस्था जुड़ी है। प्रदर्शन करने वालों में कलावती, सोना, सुभावती, सीता, मीरा, कुसुम, सौरव, रिंकू आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed