फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Projects worth one billion 43 crores will be inaugurated and foundation stone will be laid in the district

जनपद में एक अरब 43 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

Wed, 03 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Projects worth one billion 43 crores will be inaugurated and foundation stone will be laid in the district
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा जनपद को एक अरब 43 करोड़ 10 लाख 26 हजार रुपये के परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। प्रशासन की ओर से उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रशासन इस कार्यक्रम के लिए एक-एक चीज पर बारीकि से ध्यान दे रहा है, ताकि कोई कमी नहीं रह जाए। लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ सीट पर भाजपा को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार जिले में आ रहे हैं। इस दौरान वह आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच उनके द्वारा जनपद को एक अरब 43 करोड़ 10 लाख 26 रुपये के परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से उद्घाटन बोर्ड आदि तैयार करा लिए गए हैं। जनपद आगमन पर सीएम योगी आदित्यनाथ एक अरब एक करोड़ 55 लाख 51 हजार रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। जबकि इस दौरान उनके द्वारा 41 करोड़ 54 लाख 75 की 19 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
आजमगढ। आईटीआई मेंहनगर, मार्टीनगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग से चन्नी का पुरा संपर्क मार्ग, मुबारकपुर जीयनपुर मार्ग से बेरमा कोटवा संपर्क मार्ग, बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेंहनाजपुर औंड़िहार मार्ग, शाहगंज अकबरपुर मार्ग के धुधुरी मार्ग से नरवारी संपर्क मार्ग, बागबहार नहर की पटरी होते हुए सदरपुर बरौली तक मार्ग, नंदाव से टिकरिया पसियान बस्ती संपर्क मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से अदरसपुर यादव बस्ती मार्ग, कुजियारी चौहान और मुसहर बस्ती संपर्क मार्ग, भुखली संपर्क मार्ग, मारूफपुर हादीअली संपर्क मार्ग, गांगेपुर मठिया रिंगबांध पर तीन स्परों का निर्माण, नवीन राजकीय हाईस्कूल मित्तूपुर, सुरजनपुर, डुभांव, रसूलपुर, फतेहरपुर, खानपुर चंदू और निजामपुर, सीएचसी छांऊ मुहम्मदपुर, कमरावां पेयजल योजना, आसाढ़ा पेजयल योजना, आराजी देवारा नैनीजोर, सोहौली, लहुंआ खुर्द और भीरा पेयजल योजना, लक्षिरामपुर स्थित शिव स्थल पर पोखरे का सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य, धरवारा के बढ़ादेव मंदिर और तालाब का सौंदर्यीकरण के अलावा ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सीएम लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
आजमगढ़। जनपद आगमन पर सीएम बनौरा मेहनाथपट्टी नोनिया का पुरा संपर्क मार्ग, हरैया पासी बस्ती संपर्क मार्ग, जोलहापुर संपर्क मार्ग, गोपईपुर से भदीड़ संपर्क मार्ग, लालपुर साहबअली संपर्क मार्ग, सिसवारा पश्चिमी केवटान संपर्क मार्ग, दत्तापुर संपर्क मार्ग, पवई पंडितान बस्ती संपर्क मार्ग, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा एक व दो का सुदृढ़ीकरण, मल्टी परपज सीड स्टोर एवं टैक्नोलाजी डिसेमिनेशन सेंटर पल्हनी, अतरौलिया, अहरौला, बिलरियागंज, कोयलसा, महराजगंज, परशुरामपुर से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, महराजगंज से एमजी बंधा संपर्क मार्ग, थाना मुबारकपुर में महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र का निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed