{"_id":"0361ee9ca5ca4c8778cec4bed2ab35d1","slug":"project-director-with-mannequin-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना निदेशक के पुतले के साथ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना निदेशक के पुतले के साथ प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर बालश्रम कर्मचारियों ने शनिवार को विकास भवन से जुलूस निकाला। विभिन्न स्थानों से गुजरने के बाद पुन: विकास भवन पहुंचकर परियोजना निदेशक (पीडी) के पुतले साथ प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने अन्य समर्थक संगठनों के साथ विकास भवन से जुलूस निकाला जो कुंवर सिंह उद्यान, एसपी आफिस, कलेक्ट्रेट चौराहा और सपा कार्यालय होते हुए पुन: विकास भवन पहुंचकर समाप्त हुआ और धरने में तब्दील हो गया। धरने को संबोधित करते हुुए राज्य कर्मचारी के मंडल अध्यक्ष रामलाल यादव ओर चकबंदी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जिला प्रशासन की आलोचना की। राज्य कर्मचारी महासंघ के रामजनम प्रसाद रावत ओर तूफानी राम ने कहा कि बीएसए कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद और सूचना मंत्री अतुल कुमार ने कहा कि विधान परिषद सदस्य जगवीर किशोर जैन द्वारा बालश्रम कर्मचारियों के मानदेय भुगतान, विद्यालयों का संचालन और कर्मचारियों की सूची की मांग की।