फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Progress was slow but DM gave strict instructions to improve

प्रगति धीमी मिली पर डीएम ने सुधार करने को दिए सख्त निर्देश

Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Progress was slow but DM gave strict instructions to improve
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जिला पोषण व जिला कन्वर्जेन्स समिति की बैठक हुई। बिंदुवार व ब्लाकवार संबंधित सीडीपीओ से प्रगति की जिलाधिकारी ने जानकारी ली। प्रगति धीमी मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा गोद लिये गये आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति के संबंध में अब तक की प्रगति की जानकारी ली। केंद्रों की जीओ टैगिंग, शौचालय निर्माण, अपूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की जांच रिपोर्ट, पोषण वितरण, स्वच्छ पेयजल व लाभार्थियों के घरों का गृह भ्रमण सहित कुल 16 बिंदुओं पर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ ब्लाकों की प्रगति धीमी रहने पर जिलाधिकारी ने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि इसमें सुधार किया जाये। ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति शत प्रतिशत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed