फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Private vehicles are taking children to school ignoring the rules

Azamgarh News: प्राइवेट वाहन नियमों को ताक पर रख बच्चों को ले जा रहे स्कूल

Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Private vehicles are taking children to school ignoring the rules
रानी की सराय। स्कूल के बच्चों को वैन, ऑटो सहित अन्य वाहनों में जानवरों की तरह ठूंसकर ढोया जा रहा है। कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार विभाग और स्कूल प्रबंधन मौन साधे हुए हैं। यातायात विभाग और पुलिस सड़क पर दो पहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट आदि की चेकिंग कर चालान वसूलते हैं। लेकिन उनका ध्यान स्कूली छात्रों के वैन, ऑटो सहित अन्य वाहनों में जानवरों की तरह ठूंसकर ले जाने वालों पर नहीं पड़ रही है। ऐसे वाहन बेलगाम हैं। कस्बा में तो कहीं पर यातायात विभाग का कोई सिपाही या अन्य नजर नहीं आता है, वहीं थाने के पुलिसकर्मी में भी किसी चौराहे-तिराहे पर दिखाई नहीं पड़ते। ऐसे में उक्त वाहन मनमानी कर रहे हैं, जितनी मर्जी उतने बच्चों को वाहनों में ठूंसकर ले जा रहे हैं। सुबह के समय व स्कूल की छुट्टी के बाद अक्सर ऐसा नजारा देखा जा सकता है। उधर जिम्मेदार पूछने पर एक ही बात कहते हैं कि नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जमीनी हकीकत यह है कि कार्रवाई के नाम पर कुछ नही किया जा रहा। इस संबंध में एआरटीओ अतुल यादव ने बताया कि रानी की सराय क्षेत्र में इसे लेकर कई वाहनों का चालान किया था। अगर ऐसा हो रहा है तो फिर से जांच कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed