फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Principal Secretary angry over lack of tap connection

Azamgarh News: नल कनेक्शन में कमी पर प्रमुख सचिव नाराज

Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary angry over lack of tap connection
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव व एमडी जल निगम डॉ बलकार सिंह ने शुक्रवार को पवई ब्लाक के खंडौरा गांव में पेयजल परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नल कनेक्शन में कमी देखकर दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर किया। प्रमुख सचिव और एमडी जल निगम गांव में एक घर का दरवाजा खटखटाया तो बाहर निकली महिला से प्रमुख सचिव ने घर में नल कनेक्शन हो गया है, महिला ने बताया कनेक्शन मिल गया गया। अन्य ग्रामीणों से पाइप लाइन डालने के बाद सड़क, गलियां बनने की जानकारी ली। ग्रामीणों का जबाब नहीं में आया। इस पर प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव और एमडी ने ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जल निगम के एमडी ने अधिशासी अभियंता, डिस्ट्रक्टि कोर्डिनेटर, आईएसए एजेंसीयों को 15 दिनों में हर घर तक कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश दिया। अगर ऐसा नहीं हुुआ तो संबधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने लेखपाल और सचिव को निर्देश दिया कि कि गांव में बैठक कर लोगों को पानी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करें। जिले में 622559 ग्रामीण परिवारों में से अभी तक 114479 परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed