फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Principal and class teacher arrested for abetment to suicide in Shreya's death case

स्कूल में छात्रा की मौत का मामला: प्रधानाचार्य और क्लास टीचर गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 03 Aug 2023 01:55 PM IST
सार

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी श्रेया तिवारी सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 11वीं की छात्रा थी। विगत सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद कई घंटों तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई।

विज्ञापन
Principal and class teacher arrested for abetment to suicide in Shreya's death case
प्रधानाचार्य और क्लास टीचर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधाध्चार्य सोनम मिश्र पत्नी प्रणव मिश्रा और क्लास टीचर अभिषेक राय पुत्र हरेन्द्र निवासी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर सिधारी थाने में छात्रा की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: हाईकोर्ट के फैसले के बाद कब होगा सर्वे, किन सवालों के मिल सकते हैं जवाब?
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी श्रेया तिवारी सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 11वीं की छात्रा थी। विगत सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने विद्यालय की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद कई घंटों तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई। इतना ही नहीं परिजनों को सूचना दिए बगैर ही उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भी ले जाया गया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर सोमवार को ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिधारी थाने में प्रधानाचार्या व क्लास टीचर के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। दूसरे दिन मंगलवार को परिजना एसपी कार्यालय पहुंच कर मुलाकात कर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किये थे। उक्त मामले में पुलिस ने हत्या आरोपित प्रधानाचार्य सोनम मिश्र पत्नी प्रणव मिश्रा निवासी 10/58 खत्री टोला, चौक शहर कोतवाली और क्लास टीचर अभिषेक राय पुत्र हरेन्द्र निवासी कृष्णा बिहार गली ख्वाजा जहांपुर थाना कोतवाली जनपद मऊ को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या नहीं आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला आया प्रयास में
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि श्रेया के बैग से मोबाइल बरामद हुआ था। जिसके लिए उसे डांटा फटकारा गया था और परिजनों को फोन किया गया था। सजा के तौर पर प्रधानाचार्य के आफिस के बाहर खड़ा किया गया था। जिसके कारण खुद अपमानित महसूस करते हुए उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। विवेचना में यह बात सामने आने पर पूर्व में लगी हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed