फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Primary school Mataulipur became toilet of chaotic elements

अराजक तत्वों का शौचालय बना प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर

Thu, 01 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Primary school Mataulipur became toilet of chaotic elements
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र पल्हनी का प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर अराजक तत्वों का शौचालय बन गया है। आए दिन अराजक तत्व स्कूल परिसर में शौच करके चले जाते हैं। छात्रों एवं अध्यापकों का स्कूल आने पर गंदगी से सामना करना होता है। फलस्वरूप गंदगी की साफ-सफाई कराने में शुरू के एक घंटे प्रभावित होते हैं और शिक्षण कार्य भी बाधित हो जाता है। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को रसोई घर के दरवाजे पर शौच कर दिया गया था जिससे बच्चों का मध्याह्न भोजन नहीं बन सका। इससे बच्चों को एमडीएम से वंचित रहना पड़ा। विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहीं से बच्चों के भविष्य की नींव तैयार होती है। स्कूल की सुरक्षा की बात आती है तो कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं होता। जी हां हम बात कर रहे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय मतौलीपुर की। यहां अराजक तत्वों ने उत्पात मचा रखा है। अब तो यहां मानवता भी शर्मसार हो रही है। अराजक तत्वों द्वारा आए दिन विद्यालय में अनैतिक गतिविधियां की जा रही हैं। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इस तरफ न तो ग्राम प्रधान द्वारा ध्यान दिया जाता और न ही जिम्मेदार अधिकारी द्वारा। नतीजा अराजक तत्वों का मन बढ़ता ही जा रहा है। विद्यालय की शिक्षिका शिखा मौर्या ने बताया कि आए दिन अराजक तत्व स्कूल परिसर में शौच आदि गंदगी कर चले जाते हैं। हम लोग किसी तरह से साफ कराकर शिक्षा व्यवस्था को संचालित करते हैं। इसे लेकर कई बार ग्राम प्रधान से भी कहा गया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा तो वह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed