फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prepare the list of items to be found in the bag

थैले में मिलने वाले सामान की सूची तैयार

Tue, 08 Feb 2022 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Prepare the list of items to be found in the bag
आजमगढ़। विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मियों को दी जानी वाली सामग्री की सूची तैयार कर ली गई है। इन सामग्री को मतदान के के एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को थैले और लिफाफे में भरकर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदान कर्मचारियों को एक नियंत्रण यूनिट, मतदान यूनिट, वीवीपैट, मतदाताओं के लिए रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, एक निर्वाचक नामावली की चिह्नित और तीन वर्किंग प्रति के साथ अभ्यर्थियों की सूची की प्रति प्रारूप 7ए और 20 निविदत्त मतपत्र दिये जाएंगे। इसके अलावा अमिट स्याही, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवी पैट के लिए एड्रेस टैग, स्पेशल टैग, ईवीएम के लिए ग्रीन पेपर सील, स्ट्रिप सील, एरोक्रास मार्क रबर स्टाप, बैगनी रंग का स्टाप पैड, पीठासीन अधिकारियों के लिए धातु की मोहर, माचिस, पीठासीन आधिकारियों के लिए डायरी, सुभिंनक चिंह, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची और अंधे या शिथिलांक मतदाताओं के साथियों की सूची के लिए फार्म प्रारूप 144 सहित अन्य सामाग्रियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार लेखन सामग्री में मतदान कर्मचारियों को सामान्य पेंसिल, बाल पेन, कोरा कागज, पिने, मुहरबंद करने के लिए मोम और चपड़ा, मतदान प्रकोष्ठ की सामा्ग्री, गोद मोमबत्ती, पतला टवाईन धागा, धातु की पट्टी, कार्बन पेपर, तेल पोछने के लिए कपड़ा, पेकिंग पेपर, अमिट स्याही की बोतल रखने के लिए डिब्बा, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड व सेलो टेप दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को मतदान संपन्न कराने के लिए सूची में शामिल की गई अन्य सामग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed