फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prepare for the inauguration of Purvanchal Expressway and Manduri Airport

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और मंदुरी एयरपोर्ट के लोकार्पण की करें तैयारी

Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prepare for the inauguration of Purvanchal Expressway and Manduri Airport
कलेक्ट्रटे के सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यां में तेजी लाएं। 70 प्रतिशत से ज्यादा पूर्ण हो चुके कार्यों को अक्टूबर तक हर हाल में शत प्रतिशत पूर्ण करें। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट की सभी आवश्यक कमियों को पूर्ण कर लोकार्पण की तैयारी की जाए। स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोकार्पण से संबंधित तैयारी एवं शिलालेख के पत्थरों को अविलंब पूर्ण करें। सितंबर माह में ही कभी भी इसका लोकार्पण किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने यह निर्देश शुुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जिला विकास कार्यां की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होने कहा कि जिले में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी की टंकियां, पशु चिकित्सा केंद्र तथा गो आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य को पूर्ण कर हैंडओवर करें। उन्होंने कहा कि बाउंड्रीवाल, बिजली एवं फायर फाइटिंग आदि कार्यां को तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्माण की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तत्काल सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के निर्देश दिए। एक साल के अंदर उखड़ जाने वाली सड़कों की कमेटी बनाकर जांच करें तथा संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांशीराम आवास शहरी योजना के तहत बन रहे आवासों को तत्काल पूर्ण कराएं। बिजली एवं पानी के कार्यां को पूर्ण कर तत्काल हैंडओवर करें। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। निर्माण के गुणवत्ता की जांच करें। बजट की कमी से कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। आवश्यकतानुसार बजट की डिमांड शासन से करें। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed