फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for dispatch of polling parties completed

पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियां पूरी

Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Preparations for dispatch of polling parties completed
आजमगढ़। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार की सुबह आठ बजे से विकास खंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। इसके लिए विकास खंड मुख्यालयों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर विकास खंड में न्याय पंचायतवार टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए होने वाले मतदान के लिए रविवार को विकास खंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य संपन्न होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विकास खंडों में न्याय पंचायतवार टेबल लगाए गए हैं। जहां पोलिंग पार्टियां मतपत्र आदि लेकर अपने को आवंटित मतदान केंद्रों की ओर रवाना होंगी। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 20 टेबल बनाए गए हैं। जहां पर पीठासीन अधिकारी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री वितरण की जाएगी।
विज्ञापन

आरओ इंद्रजीत यादव ने बताया कि अजमतगढ़ ब्लॉक में कुल 20 न्याय पंचायत हैं। हर न्याय पंचायत के लिए अलग-अलग टेबल बनाया गया है। न्याय पंचायत वार 1 से 20 तक टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर उन न्याय पंचायत से संबंधित आने वाले ग्राम पंचायत वार प्रधान पद, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पीठासीन अधिकारी और म तदान कर्मियों को मतदान सामग्री, मतपेटिका आदि सामान वितरित की जाएगी। अजमतगढ़ ब्लाक में प्रधान पद के लिए 101 पद है। जिसमें एक ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने पर अब 100 पदों पर ही प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। वही 113 बीडीसी पदों मेें 112 पदों के लिए मतदान होगा। एक पद पर बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है। चार जिला पंचायत सदस्य के लिए और कुछ जगहों पर ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंडों पर पहुंच गए वाहन
आजमगढ़। पोलिंग पार्टियों केे मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से छोटे ओर बड़े वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। यइह वाहन विकास खंड मुख्यालयों पर पहुंचे चुके हैं। अजमतगढ़ ब्लॉक पर मतदान कर्मियों को मतदेय स्थल तक ले जाने के लिए ट्रक, प्राइवेट बस और छोटे वाहन लगाए गए हैं। शनिवार को ही ब्लॉक मुख्यालय से पश्चिम तरफ और सड़क के किनारे वाहन चालक वाहन को कतार में खड़े नजर आए।

ड्यूटी से अनुपस्थित हुए मतदान कर्मी तो होगी एफआईआर
आजमगढ़। जनपद में एक साथ हो रहे चुनाव के कारण काफी संख्या में मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है। जिसे देखते हुए हजारों की संख्या में दूसरे जनपदों से कर्मियों को बुलाया गया है। वहीं डीएम ने चेतावनी दी है कि अब सुबह आठ बजे मतदान कार्मिक या पीठासीन अधिकारी निश्चित विकास खंडों में उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed