फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparation to upgrade five schools in the district

Azamgarh News: जिले में पांच विद्यालयों को उच्चीकृत करने की तैयारी

Fri, 05 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparation to upgrade five schools in the district
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को उच्चीकृत करने की तैयारी है। इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास आदि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सभी जिलों से चयनित विद्यालयों का ब्योरा मांगा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों का चयन किया जाना है, उनके भवन व परिसर की स्थिति बेहतर होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम नामांकन 200 से अधिक होना चाहिए। विद्यालय परिसर में चहारदीवारी होनी चाहिए। जिन विद्यालयों में अतिरिक्त नवीन निर्माण कार्य (अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, मिड-डे-मील शेड, खेल का मैदान आदि) के लिए 200 से 300 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed