फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparation of FIR on managers and teachers taking honorarium

Azamgarh News: प्रबंधकों व मानदेय लेने वाले शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी

Tue, 14 Mar 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation of FIR on managers and teachers taking honorarium
मदरसो की एसआईटी जांच पूरी होने के बाद अब कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है। जिले में कुल 219 मदरसे ऐसे पाए गए थे, जो अस्तित्व विहीन की श्रेणी में आते है। नियमों को तक पर रख कर ऐसे मदरसो को मान्यता दी गई थी। मान्यता देने वाले अधिकारियों, बाबुओ समेत अन्य जिम्मेदारों पर अब एसआईटी ने लखनऊ में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। अब इन मदरसों के प्रबंधको व मानदेय पर तैनात हुए शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिले स्तर पर इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होगा। एसआईटी की जांच शुरू होने के पूर्व तक जिले में कुल 696 मदरसा थे। वर्तमान में इसकी संख्या 383 हो गई है। 313 मदरसो को एसआईटी ने अपनी जांच में गड़बड़ पाया था। जिसमें 219 मदरसे तो अस्तित्व विहीन थे। इसमें भी फिलहाल तक 39 मदरसे ऐसे चिन्हित हुए जो आधुनिकीकरण योजना के तहत अपने यहां आधुनिक विषयों की शिक्षा देने के लिए दो-दो शिक्षकों की तैनाती किए थे और इन्हे मानदेय देने के लिए सरकारी धन भी लिया था। इन 39 मदरसो पर 63 लाख के गबन की पुष्टि एसआईटी ने अपने जांच में की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि मान्यता देने वालों पर एसआईटी ने लखनऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब प्रबंधकों व मानदेय लेने वाले शिक्षकों पर भी मुकदमा दर्ज होना है। विभाग को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश हुआ है। सूची मिलते ही मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed