फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preeti won in 100 meter girls race and Gaurav won in boys race.

Azamgarh News: 100 मीटर बालिका दौड़ में प्रीति तो बालक वर्ग में गौरव ने मारी बाजी

Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preeti won in 100 meter girls race and Gaurav won in boys race.
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स बालक-बालिका एवं फुटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबाल खेल में कुल 8 टीम एवं एथलेटिक्स में 76 बालक एवं 68 बालिकाओं समेत कुल 144 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौरव कुमार यादव प्रथम, राजदीप गोंड द्वितीय एवं अजय शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पीयूष यादव प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय एवं सूर्यकांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में लवकुश गुप्ता प्रथम, साहब यादव द्वितीय एवं रितेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


1500 मीटर में रजनीश राय प्रथम, श्रीराम मौर्य द्वितीय एवं उत्कर्ष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में सूरज चौहान प्रथम, सचिन कन्नौजिया द्वितीय एवं शिवम यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, खुशी द्वितीय एवं शिवांगी चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में किरन वर्मा प्रथम, मुस्कान प्रजापति द्वितीय एवं रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फुटबाल वर्ग बालक वर्ग का फाइनल मैच स्टेडियम और जीवन उजाला फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने उजाला फुटबाल क्लब को 3-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराहजुद्दीन, संजीत बेरा, अतुल सिंह, माया प्रसाद राय कबड्डी प्रशिक्षक, भूपेन्द्र वीर सिंह क्रिकेट प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो. इरफान, विष्णुलाल, अरविंद कुमार कन्नौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed