फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prayers for the happiness, prosperity and progress of the country, society and family

Azamgarh News: देश, समाज व परिवार की सुख समृद्धि, तरक्की के लिए की दुआ

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the happiness, prosperity and progress of the country, society and family
जिले में शनिवार को ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। इसकेे बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधार्ठ दिया, फिर सबके घरों पर जाकर सेवई का लुफ्त उठाया। सुबह ईदगाहों पर नमाज के दौरान सुरक्षा के बड़े इंतजाम थे।
विज्ञापन

ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार की शाम ईद का चांद दिखने के बाद ही मोबाइल, वाट्सएप के जरिए मुबारकबाद देने का दौरा शुरू हो गया था। ईद की नमाज अदा करने के लिए सभी लोग शुक्रवार की सुबह से तैयार होकर ईदगाहों में पहुंचने लगे थे। ईद की नमाज अदा करने के लिए सबसे ज्यादा नमाजियों की भीड़ बदरका स्थित ईदगाह पर देखने को मिली। बदरका स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की गई। इसके बाद अलग- अलग कोटकिला, पहाड़पुर, दलालघाट, चौक, हर्रा की चुंगी, सिधारी आदि मस्जिदों में तय समय के अनुसार ईद की नमाज अदा की गई। अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर देश, प्रदेश व परिवार की खुशहाली, तरक्की व अमनचैन की दुआ मांगी। नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दिया। बदरका ईदगाह पर निजामाबाद के विधायक आलम बादी आजमी को नमाज के बाद सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने गले मिलकर बधाई दिया। इसके बाद एक दूसरे के घरों पर जाकर सेवईं व अन्य व्यंजनों का लुफ्त उठाया। ईद की नमाज के दौरान सभी ईदगाहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शहर में पुलिस की गाड़ियां चक्रमण करती रहीं। एक दूसरे के घरों पर जाकर बधाई देने व सेवई खाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

0000
खिलौने की दुकानों पर लगी रही बच्चों की भीड़
आजमगढ़। बदरका ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आए थे। इसके साथ में बच्चे भी आए थे। ईदगाह के बाद गुब्बारे व खिलौने की दुकाने सजी थी। नमाज जैसे ही खत्म हुई गुब्बारे व खिलाने की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लग गई। बच्चे अपने मनपसंद के खिलौने व गुब्बारे खरीदते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी रहे मौजूद
आजमगढ़। ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूूरी तरह से सतर्क रहा। बदरका ईदगाह के पास अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल मय फोर्स के साथ डटे रहे। इसके अलावा दोनों अधिकारी ईद की नमाज के दौरान शहर की सुरक्षा का जायजा लेते रहे। संवाद

000
नपा के भावी प्रत्याशियों का लगा रहा जमावड़ा
आजमगढ़। बदरका ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए पूरे शहर के लोग आते हैं। इसे देखते हुए ईदगाह के बाहर नगर पालिका का चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष व सभासद के भावी प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा रहा। नमाज खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह से बाहर आने लगे थे तो भावी प्रत्याशियों ने उनकों गले मिलकर ईद की बधाई दिया। भावी प्रत्यााशियों के समर्थक लोगों को हैंडबिल बांटकर चुनाव में उनका सहयोग मांगते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed