फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prayas Sanstha tried to alleviate the suffering of the passers by giving them food and water.

भोजन पानी देकर प्रयास संस्था ने राहगीरों की पीड़ा कम करने की कोशिश की

Wed, 13 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Prayas Sanstha tried to alleviate the suffering of the passers by giving them food and water.
नरौली स्थित मंडल कार्यालय में प्रयास की ओर से आयोजित निशुल्क भोजन स्टाल पर भोजन करते राहगीर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी की इस घड़ी में हर सामाजिक संगठन अपने-अपने तरीके से लाचार और बेबस लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रयास की ओर से नरौली स्थित मंडल कार्यालय पर स्टाल लगाया गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को भोजन और जलपान कराकर उनकी पीड़ा कम करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह ने बताया लाक डाउन में शिथिलता के बाद लगातार मजदूरों का गुजरना हो रहा है। उनके लिए संगठन ने उनके हाथ मुंह धो कर जलपान और भोजन करने का प्रबंध किया है जो लगातार 44 वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि हमारी चाहत, वंचितों की राहत है। जो वंचित हैं, हम उनके लिए चिंतित हैं। संगठन 14 मार्च से अब तक 60 दिन से सेवा में संलग्न रह कर निशुल्क मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है। 44 दिन से जरूरतमंदों की भूख का इंतजाम कर रहा है। इनमें बेजुबानों के लिए फल, बिस्किट, रोटियों की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर शमशाद अहमद, राजीव शर्मा, शंभू दयाल सोनकर, घनश्याम मौर्य, अतुल श्रीवास्तव, राम सूरत चौहान, राम केदार यादव, ई. सुनील, धर्मेंद्र मौर्य, रामकेश यादव, शिव प्रसाद पाठक, दिलावर यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed