{"_id":"678d42dc1dd7e4cb3009bf4b","slug":"praveen-became-president-after-winning-by-11-votes-ashok-became-minister-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-126436-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 11 वोट से जीतकर अध्यक्ष बने प्रवीण, अशोक मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 11 वोट से जीतकर अध्यक्ष बने प्रवीण, अशोक मंत्री
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को जिला सभागार कक्ष में सम्पन्न हुआ। जहां कड़ी टक्कर में प्रवीण राय ने 11 वोटों से सत्येंद्र राजभर को हराते हुए अध्यक्ष व अशोक कुमार यादव ने रमेश कुमार को हराकर मंत्री पद पर जीत हासिल की। जबकि अन्य पदों के लिए लोग निर्विरोध चुने गए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव प्रशासनिक अधिकारी व चुनाव अधिकारी अशोक कुमार तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारी रीडर न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुजीत कुमार भगत व सहायक चुनाव अधिकारी रीडर न्यायालय जिलाधिकारी विपुल सिंह की देखरेख में हुआ। जहां अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार राय व सत्येंद्र राजभर उम्मीदवार थे। जहां प्रवीण ने सत्येंद्र को 11 वोटों से हराया।
वहीं मंत्री पद के लिए अशोक कुमार यादव रमेश कुमार उम्मीदवार थे। जहां अशोक ने रमेश को नौ वोटों से हराया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यभान यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमरूद्दीन, संयुक्त मंत्री लालजी गौड़, कोषाध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मनीष कुमार, सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंत्री संध्या मिश्रा, सम्प्रेक्षक के पद पर उदय प्रताप निर्विरोध चुने गए। इस दौरान अरविंद यादव, एहसान आलम, ओमप्रकाश दुबे, राकेश पांडेय, मोनू सिंह आदि रहे।