फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Praveen became Congress district president in azamgarh

युवा पर जताया भरोसा, प्रवीण बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Tue, 15 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Praveen became Congress district president in azamgarh
प्रवीण सिंह।-कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को प्रदेश के कई जनपदों के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। जनपद में डीएवीपीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह को पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जानकारी मिलने का बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर-गुलाल उड़ा खुशी जताई।
विज्ञापन

तहबरपुर ब्लाक के ग्राम खलीफतपुर निवासी प्रवीण सिंह ने डीएवी पीजी कालेज से वर्ष 2000 में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की और जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर रहने के साथ पीसीसी और आईसीसी के सदस्य चुने गए। डीएवी से हिंदी से एमए और श्री दुर्गाजी महाविद्यालय से बीएड करने के बाद प्रवीण सिंह ने लखनऊ से वकालत की पढ़ाई की है। देश और प्रदेश की राजनीति में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी प्रवीण ने कभी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। लगातार पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाई। शायद इसकी का परिणाम रहा कि कांग्रेस ने अब उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रैदोपुर में आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कहा कि कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरूरत थी। इस मौके पर मुन्नू यादव, विवेक राय, विवेक सिंह, मुन्नू मौर्य, सतीष राय, आलोक राय, अजय सिंह, अभिषेक राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed