फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pratima and Neelu crowned with Teej Queen in Teej Mahotsav

तीज महोत्सव: प्रतिमा और नीलू तीज क्वीन से सम्मानित

Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pratima and Neelu crowned with Teej Queen in Teej Mahotsav
अग्रवाल र्धम शाला में भारत विकास परिषद विरांगना द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भारत विकास परिषद की वीरांगना शाखा की ओर से सोमवार को तीज महोत्सव का आयोजन सोमवार को नगर के अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। महोत्सव में सावन एवं भादो के नृत्य, कजरी, गायन के साथ एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिमा व नीलू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, समाजसेविका हीना देसाई, शिवालिक मेडिकल कालेज की डायरेक्टर बीना सिंह, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष की पत्नी रेखा अग्रवाल, सौम्या सिंह, एमडी पंखुड़ी सिंह, मिशन मोदी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, संचिता श्री, जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी व अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। पांच जजों की टीम ने प्रतिमा सिंह व नीलू सिंह को तीज क्वीन घोषित कर पुरस्कृत किया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में महिला संगठनों द्वारा किए जा रहे विशेष कार्यों के लिए संस्था अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। महोत्सव में रेखा, पूनम ने कजरी गीत तो छाया अग्रवाल ने कविता से महफिल सजाई। अन्नपूर्णा अग्रवाल ने लघु नाटिका, अंशिका, पूनम, शशि, गिरिजा, जूही आदि ने बेहतरीर डांस पेश कर महोत्सव में चार-चांद लगाया। इसके बाद बाद वीरांगनाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन अमितलता सिंह ने किया। महिला संयोजिका रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में 15 नई वीरांगनाओं को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर वीरागंना अध्यक्ष सुमन सिंह, सचिव अल्का सिंह, माधुरी गुप्ता, चित्रलेखा, सुमन सिंह, चंदा तिवारी, गिरिजा यादव, विभा बर्नवाल, मंजू अग्रवाल, पुष्पा सिंह, सविता बनरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed