फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Praspa ready to fight against the increasing anarchy in the state

प्रदेश में बढ़ती अराजकता के खिलाफ संघर्ष को तैयार प्रसपा

Thu, 01 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Praspa ready to fight against the increasing anarchy in the state
आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए बढ़ती राजकता खिलाफ संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जिले के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान न करके आजमगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के निर्देश पर मनमाने ढंग से बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल रसोईंगैस के मूल्यों के विरोध में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही जनहित के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि पार्टी का सम्मेलन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव होंगे। उन्होंने बताया कि मंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुबारकपुर विधानसभा की बैठक चार जुलाई को, अतरौलिया की आठ जुलाई, निजामाबाद की 12 जुलाई व सदर विधानसभा की 13 जुलाई को होगी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर वरिष्ठ नेता लालचंद यादव बाबूजी की पत्नी चंद्रावती केनिधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर रामबचन सिंह, आनंद उपाध्याय, लालचंद यादव, मनीष यादव, ओंकारनाथ तिवारी, बालचंद चौहान, राजेंद्र यादव, दीपक राजभर, मौलाना अजमल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed