फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan shot at shop in azamgarh

आजमगढ़ः बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे प्रधान को मारी गोली

Sat, 07 Mar 2020 09:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 07 Mar 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Pradhan shot at shop in azamgarh
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अपनी दुकान पर बैठे ग्राम प्रधान को लात-घूसों से पीटने के बाद कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली सिर में लगी है।

विज्ञापन


प्रधान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौका मुआयना कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। रानी की सराय थाने के मुरादाबाद गांव निवासी मोनू यादव (36) पुत्र पलटू यादव गांव के प्रधान हैं।
विज्ञापन


वह रानी की सराय थाने के दिलौरी गांव के पास किराने की दुकान करते हैं। बताया जाता है कि शनिवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। दोनों हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने पहले तो लात-घूसों से उसे पीटा इसके बाद सिर में सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये। मोनू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत मच गई।

घटना के बाद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी किए, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बता दें मोनू गांव की राजनीति के अलावा दुकान और जमीन बेचने और खरीदने का काम करता है। सीओ सिटी इलामारन ने बताया की मौके से बदमाशों का एक तमंचा बरामद हुआ है। घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज है। कारण का पता लगाया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed