फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prabhat Pheri organized under Meri Mati Mera Desh

Azamgarh News: मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली प्रभात फेरी

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri organized under Meri Mati Mera Desh
आजादी के अमृत महोत्सव में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज बरदह के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा प्रधानाचार्य और डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह प्रवक्ता गणित के नेतृत्व में निकाली गई। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभय नाथ कार्यक्रम के संयोजक राजेश राय, वरिष्ठ प्रवक्ता, विजय राम, अमित प्रजापति, तोहिद आलम, अलका सिंह तथा विवेक कुमार सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। प्रभात फेरी पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद विद्यालय पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। जहां भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रसायन विज्ञान प्रवक्ता व उप प्रधानाचार्य विवेक कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed