{"_id":"58f7b22e4f1c1b1974473a9e","slug":"potato-purchase-center-to-be-built-in-tehsils","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों में बनेगा आलू क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों में बनेगा आलू क्रय केंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रशासनिक स्तर पर आलू खरीद के लिए तहसील स्तर पर क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी पीपी सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी को जनपद के सभी तहसीलों में एक-एक आलू क्रय केंद्र बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि क्रय एजेंसी पीसीएफ की ओर से सभी केंद्रों पर 487 रुपये प्रति कुंतल की दर से किसानों से सीधे आलू की खरीद की जाएगी। आलू खरीद की धनराशि किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रबंधक पीसीएफ डीके यादव को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराएं ताकि अधिक से अधिक किसानों से आलू की खरीद किया जा सके। उन्होंने बताया कि खरीद सात मई 2017 तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि आलू क्रय केंद्र के लिए किसी प्रकार से बिचौलियों एवं आढ़तियों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने पीसीएफ के मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि क्रय किए आलू की पैकिंग के लिए 50 किलो ग्राम क्षमता के बोरों की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा, पीसीएफ के जिला मैनेजर डीके यादव, सहायक निबंधक सहकारी समिति पीसी प्रजापति, मुरली कोल्ड स्टोरेज के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।