फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Portal 'Vikalp' is helpful in reading, teaching children

बच्चों को पढ़ने, पढ़ाने में सहायक है पोर्टल ‘विकल्प’

Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Portal 'Vikalp' is helpful in reading, teaching children
परिषदीय स्कूल भले ही खुल गए हों लेकिन अब भी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों पर ऑलाइन कंटेंट का उपयोग करने का दबाव जारी है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अब शैक्षिक पोर्टल ‘विकल्प’ में पंजीकरण कराएं। इसे प्रदेश का पहला मुक्त शैक्षिक संसाधन पोर्टल ठहराया गया है। इसमें वीडियो कंटेंट समेत अन्य माध्यमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विकल्प पोर्टल में पंजीकरण कराने के निर्देश दिया है। इस पोर्टल को बेसिक शिक्षा विभाग ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से बनाया है। जनवरी 2021 में इसकी शुरुआत हुई लेकिन शिक्षकों और बच्चों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। विकल्प पोर्टल 05 ई (इंगेज, एक्सप्लोर, एक्सप्लेन, इलाबोरेट और इवेलुएट) पर आधारित है। इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के उपयोग के लिए बनाया गया है। प्रश्न बैंक, क्विज आदि दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक इसमें अपने वीडियो समेत अन्य कंटेंट अपलोड कर सकते हैं। कंटेंट का उपयोग व डाउनलोड करने की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विकल्प पोर्टल पर पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों का पंजीकरण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed