फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   poors will be helped through micro plan

माइक्रो प्लान के तहत गांव के गरीबों की होगी मदद

Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
poors will be helped through micro plan
अहरौला। विकासखंड अहरौला परिसर में शनिवार को पीडी अभिमन्यु सिंह ने माइक्रो प्लान बैठक में भाग लिया। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत, मनरेगा के अधिकारी और जेई शामिल हुए। बैठक में माइक्रो प्लान के तहत गरीबों की मदद करने की बात कही गई।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने कहा कि इस वक्त पूरी तत्परता से हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना है क्योंकि आज गांव के एक एक गरीब सरकार की योजनाओं पर आशा भरी निगाहों से देख रहा है कि उसे सरकार किस तरह से इस माली हालत में मदद पहुंचा सकती है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसे सही रूप से जनता के बीच में पालन कराना है। माइक्रो प्लान बनाकर एक एक घर का सर्वे करें और गांव में कोई भी गरीब व्यक्ति भूख से ना तड़पे। ऐसे व्यक्ति की पहचान करें और उसे सही रूप से सहायता पहुंचाने का काम करें। जो व्यक्ति पूरी तरह से असहाय है परिवार का जीविकोपार्जन नहीं कर पा रहा है। उसके पास नरेगा कार्ड ना हो राशन कार्ड ना हो पेंशन ना हो प्रधानमंत्री सम्मान निधि ना हो वह किसी भी तरह की सरकारी सुविधा से वंचित हो ऐसे व्यक्ति की पहचान कर उसे 1000 रुपये की आर्थिक मदद और सरकारी राशन की सूची बनाकर ग्राम पंचायत अधिकारी को देने का काम करें। किसी भी अपात्र तक यह योजना ना पहुंचने पाए और गांव में साफ सफाई का ध्यान रखें। हर गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराएं और लोगों को जागरूक करें कि अपने आपको भी लोग साफ सुथरा रखें। हर व्यक्ति साबुन से स्नान करे और कोई भी घर में कार्य करें दिन में कम से कम 10 बार साबुन से हाथ धोए। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वीडीओ आजम अली, एङीओ पंचायत अमरजीत सिंह, एङीओ आईएसबी अनिल राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed