फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poor daughter's wedding united village

गरीब बेटी की शादी के लिए एकजुट हुआ गांव

Wed, 02 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Poor daughter's wedding united village
निजामाबाद क्षेत्र के शिवरामपुर गांव ने एक नजीर पेश की है। एक गरीब बेटी की शादी के लिए न पूरा गांव एकजुट हुआ, बल्कि उसके पिता के निवेदन पर लोगों ने लड़के की भी तलाश की।
विज्ञापन



बुधवार को जब मां शीतला धाम पर गरीब की बेटी पिंकी और हुसेनगंज के रामगोपाल परिणयसूत्र में बंधे तो गांव के लोगों ने गृहस्थी के सामान देकर उसे विदा किया। एक गांव के इस पहल को सब लोग सराह रहे थे।
विज्ञापन



निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी रोपन शर्मा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिवार में पत्नी समेत एक पुत्र और एक पुत्री पिंकी है। पुत्री की शादी को लेकर काफी दिन से रोपन परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव निवासी डीओ पद पर कार्यरत अरविंद कुमार यादव और शिक्षक शेषनाथ, प्रदीप, इंद्रजीत समेत कई लोगों ने रोपन की परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों से उसकी पुत्री की शादी के लिए सहयोग मांगा।


सभी ने सहमति दी और शादी के लिए लड़के की तलाश की गई। रोपन की पुत्री की शादी हुसेनगंज निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र राम गोपाल शर्मा के साथ तय की गई। साथ ही मां शीतला के मंदिर में विवाह कार्यक्रम संपन्न कराने पर ग्रामीणों की सहमति बनी।



बुधवार को गाजेबाजे के साथ हुसेनगंज से बारात मां शीतला धाम पहुंची और रीति-रिवाज से पिंकी और रामगोपाल परिणय सूत्र में बंधे। ग्रामीणों ने दोनों का आशीर्वाद दिया और पिंकी को गृहस्थी के सभी सामानों के साथ खुशी-खुशी विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed