फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poonam and Kritika the gold medal

पूनम और कृतिका को गोल्डमेडल

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Poonam and Kritika the gold medal
अम्बारी पुराहादी में जंतु विज्ञान में गोल्डमेडल प्राप्त पूनम यादव को पिता बीरेंद्र कुमार यादव म - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को अंबारी की बिटिया पूनम को पीजी जंतु विज्ञान में सर्वोच्च अंक पाने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सवर्ण पदक एवं प्रशस्तिपत्र मिला। वहीं, गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला पीजी कॉलेज अंबारी की छात्रा कृतिका कुमारी को मध्यकालीन इतिहास में गोल्ड मेडल दिया गया। इससे क्षेत्री में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक लेकर घर पहुंचने पर पूनम के पिता वीरेंद्र यादव में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के लोगों ने पूनम को बधाइयां दी हैं। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी के पास पूराहादी गांव निवासी पूनम यादव ने एमएससी जंतु विज्ञान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूनम यादव ने राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमुहाई जौनपुर से जंतु विज्ञान में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 1200 अंक में कुल में 941 प्राप्त किए। माता सुशीला यादव गृहणी हैं। पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव को दिया। वहीं, गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला पीजी कॉलेज अंबारी की छात्रा कृतिका कुमारी को मध्यकालीन इतिहास में गोल्ड मेडल दिया गया। कृतिका ने एमए मध्यकालीन इतिहास में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गाजीपुर के छात्र के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। कृतिका कुमारी पुत्री रामकुमार निवासी मंगल बाजार फूलपुर, गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला महाविद्यालय अंबारी की एमए मध्यकालीन इतिहास की छात्रा हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया है। कृतिका जेआरएफ के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती हैं। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ .उदयभान यादव ने बताया कि कृतिका बहुत ही होनहार छात्रा है। वहीं, शहर के बाग लखरांव निवासी मोहम्मद यूसुफ की पुत्री नगमा खातून को दर्शनशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल मिला है। नगमा शिब्ली नेशनल पीजी कालेज से छात्रा थीं। शिब्ली कालेज के दर्शनशास्त्र विभाग को ये छठा गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed