फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polling parties left from five places for voting

मतदान के लिए पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Polling parties left from five places for voting
कोटवा से अपने बूथ के लिए रवाना होती महिला। - फोटो : AZAMGARH
जिले की दस विधानसभा सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों और बूथों के लिए रवाना हुई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर मतदानकर्मियों के लिए बेहतर व्यवस्था थी जिससे उन्हें काफी सहूलियत हुई। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी पार्टियों के रवानगी स्थल का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

जिले में मतदान के लिए कुल 4292 बूथ और 2345 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पांच स्थानों पर व्यवस्था की गई थी। अतरौलिया विकास खंड के पोलिंग पार्टियों की रवानगी एसकेपी इंटर कालेज से हुई। गोपालपुर और सगड़ी विधानभा के लिए पोलिंग पार्टियां आईटीआई कालेज परिसर से रवाना हुईं। मुबारकपुर और आजमगढ़ की पोलिंग पार्टियां श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर से रवाना र्हुइं। निजामाबाद, फूलपुर पवई और दीदारगंज के पोलिंग पार्टियों की रवानगी कृषि महाविद्यालय कोटवा से हुई। जबकि लालगंज और मेंहनगर विधानसभा के पोलिंग पार्टियों को महामृत्युंजय डेंटल कालेज चंडेश्वर से रवाना किया गया। रवानगी के दौरान पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पोलिंग पार्टियों ने व्यवस्थित ढंग से मतदान में प्रयुक्त होने वाले सामान को प्राप्त किया। हर रवानगी स्थल पर एक सहायता केंद्र भी बनाया गया था ताकि अगर किसी को कोई परेशानी हो या पोलिंग पार्टी नहीं मिल रही है वह वहां पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सके। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य ने सभी रवानगी स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रवानगी स्थल पर पोलिंग पार्टियों के लिए पानी और टेंट की व्यवस्था की गई थी। उनके बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई थी। पोलिंग पार्टियां कुर्सियों पर बैठकर अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों के आने का इंतजार करती नजर आईं। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 17568 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व में भी कर्मचारी रखे गए हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर बसों से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
मां का धर्म, लोकतंत्र का कर्तव्य निभाया
मतदान कार्य में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पोलिंग पार्टियों में कई महिलाएं ऐसी नजर आईं जो अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ रवानगी स्थल पर पहुंची थी। इन नारी शक्तियों ने न सिर्फ मां का धर्म निभाया बल्कि लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ अपना कर्तव्य भी निभाया। एक हाथ में ड्यूटी का सामान और गोद में बच्चे को लिए ये महिलाएं रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed