फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Policemen saved the life of gang rape victim by giving three units of blood

Azamgarh News: पुलिसकर्मियों ने तीन यूनिट खून देकर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की बचाई जान

Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Policemen saved the life of gang rape victim by giving three units of blood
अहरौला। अहरौला पुलिस कर्मियों की तारीफ हो रही है। अहरौला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार गर्भवती विधवा महिला को खून देकर उसकी जान बचाई। क्षेत्र में पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक मानसिक रूप से कमजोर विधवा दलित महिला के साथ पांच महीने पहले चार से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे वह गर्भवती हो गई। महिला की हालत खराब होने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद शुक्रवार को परिजन थाने पर पहुंच कर पुलिस को घटना के बाबत शिकायत दर्ज कराए। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किए। जब महिला का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो हालत बिगड़ने लगी। जांच में यह पता चला कि वह पांच माह से गर्भवती है। इसके शरीर में नाम मात्र का खून बचा है। उसके बाद चिकित्सकों ने उसके परिजनों से खून की व्यवस्था करने को कहा। जब खून उपलब्ध नहीं हो सका तो परिजनों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल को दी। थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल आशुतोष त्रिपाठी और पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल नीरज गौड़ के साथ अस्पताल पहुंच कर तीन यूनिट रक्तदान करके पीड़िता की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed