फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Policeman accused of raping on the pretext of marriage arrested

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of raping on the pretext of marriage arrested
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही विष्णुदेव को कोइनहां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में केस दर्ज कराया था। आरोपी वाराणसी में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है। कप्तानगंज की रहने वाली युवती ने 30 अक्तूबर को कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि कप्तानगंज के छाता का पूरा गांव का रहने वाला विष्णुदेव वाराणसी जनपद में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। आरोप है कि विष्णुदेव ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो विष्णुदेव ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विष्णुदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोइनहां मोड़ छाता का पूरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। पकड़ा गया आरोपी विष्णुदेव वाराणसी जनपद के पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed