फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police seize car of gangster pradeep kabutra in azamgargh

आजमगढ़: प्रदीप कबूतरा की पत्नी को उतारकर गाड़ी की सीज, मारकंडेय महादेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था परिवार

Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Jun 2021 11:28 PM IST
सार

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या के सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा जेल में है।

विज्ञापन
Police seize car of gangster pradeep kabutra in azamgargh
सीज की गई कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर प्रदीप सिंह कबूतरा के परिवार के चार पहिया वाहन को आजमगढ़ जिले की मेहनाजपुर पुलिस ने बुधवार को थाने के सामने ही रोक कर सीज कर दिया। वाहन में प्रदीप की पत्नी और परिवार के अन्य लोग सवार थे। वे मारकंडेय महादेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या के सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा जेल में है। इस बार वह अपनी पत्नी अस्मिता सिंह को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। तरवां क्षेत्र के एक विद्यालय से भारी मात्रा में शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रदीप की पत्नी अस्मिता, उसके भाई मनोज सिंह की पत्नी श्वेता, परिवार की दो लड़कियां बुधवार की सुबह प्रदीप के भाई अखिलेश के चार पहिया वाहन से मारकंडेय महादेव दर्शन करने गई थीं। वापसी के दौरान मेहनाजपुर पुलिस ने थाने के सामने उनका वाहन रोक लिया। सभी सवारों को उतार कर वाहन को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गाड़ी के मालिक पर आपराधिक मामला दर्ज है, जिसके चलते उक्त वाहन को सीज किया गया है। कार्रवाई की खबर सुनकर प्रदीप के बड़े भाई विनोद सिंह थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शासन के इशारे पर पुलिस उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। जिसके नाम गाड़ी है, उस पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है।

आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कबूतरा का भाई भी अपराधी है और वांटेड है। जिसके चलते ही उसकी चार पहिया वाहन को पुलिस ने बुधवार को सीज करने की कार्यवाही की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed