फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police removed the family sitting on a dharna a matter of land dispute the bullies are accused of occupying

Azamgarh: धरने पर बैठे परिवार को पुलिस ने हटाया, जमीनी विवाद का मामला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 12 Nov 2024 08:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 08:55 PM IST
सार

आजमगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव उस वक्त फूल गए जब जमीनी विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर एक परिवार धरने पर बैठ गया। आरोप है कि दबंगों ने उनकी भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया और न्यायालय के आदेश के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें धरने से उठाया।
 

विज्ञापन
Police removed the family sitting on a dharna a matter of land dispute the bullies are accused of occupying
धरने पर बैठे परिवार से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जमीनी विवाद को लेकर एक पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अंबेडकर पार्क में दो दिन तक धरना दिया। पीड़िता निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि उसके गांव के दबंग ने स्थानीय तहसील के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उसकी बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया, जबकि इस पर न्यायालय से स्थगन आदेश भी था। निर्मला देवी अपने परिवार के साथ न्याय की उम्मीद में धरने पर बैठी थीं, लेकिन पहले दिन अधिकारियों ने उनकी कोई सुध नहीं ली।

विज्ञापन





दूसरे दिन मंगलवार को जब आलाधिकारी धरनास्थल पहुंचे, तो उन्होंने पीड़ितों के साथ सख्ती से पेश आते हुए उन्हें धरना स्थल से जबरन हटा दिया। एसडीएम की मौजूदगी में सीओ सिटी गौरव शर्मा और शहर कोतवाल शशि मौली पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने पीड़ितों को धरने से जबरदस्ती हटाया। बाद में अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया और घर भेज दिया, लेकिन फिलहाल पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed