फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police reached for information on sharing of liquor, assault

शराब बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, हमला

Mon, 19 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police reached for information on sharing of liquor, assault
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में पुलिस द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पुलिस ने शराब बांटने की सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई के लिए पहुंचने की बात कही है। वहीं पुलिस का आरोप है कि गांव में पहुंचे पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस ने पहुंच कर दबिश दिया लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ धर्मेद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात शहाबुद्दीनपुर गांव में एक प्रत्याशी द्वारा शराब बांटे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर कुछ पुलिस कर्मी गांव में गए थे। गांव में पुलिस कर्मियों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। जिसकी सूचना जब थाने पर पहुंची तो थाने की फोर्स मय दल बल गांव में पहुंच गई। पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले की तलाश में दबिश की कार्रवाई की गई। लेकिन आरोपी पुलिस टीम पर फायर कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए पक्ष के लोगों का कहना है कि पुलिस ने एक प्रत्याशी के घर पर जम कर उधम मचाया और काफी तोड़फोड़ किया। हालांकि पुलिस किसी भी तरह के तोड़फोड़ से इंकार कर रही है। पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियों से 44 शीशी शराब भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस की तरफ से बिलरियागंज थाने में प्रदीप यादव, जगदीप यादव, संदीप यादव पुत्रगण रामबचन यादव निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed