फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police picked up three youths from Azamgarh District Divisional Hospital in doubt of brokers

Azamgarh: जिला मंडलीय अस्पताल से पुलिस ने तीन युवकों को उठाया, तीनों के दलाल होने की आशंका

Mon, 20 Feb 2023 01:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 01:47 PM IST
सार

आजमगढ़ स्थित जिला मंडलीय अस्पताल में सोमवार सुबह पुलिस ने छापा मारा। डॉक्टरों की ओपीडी और ओटी से तीन संदिग्ध लोगों को उठाया। तीनों के दलाल होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Police picked up three youths from Azamgarh District Divisional Hospital in doubt of  brokers
आजमगढ़ जिला मंडलीय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ स्थित जिला मंडलीय अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भरी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस टीम ने डॉक्टरों की ओपीडी व ओटी से तीन लोगों को उठाया और साथ लेकर चली गई। उठाए गए लोगों के बाबत बताया जाता है कि वे डॉक्टरों की ओपीडी में बैठने वाले दलाल हैं। शिकायत पर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन व पुलिस इस मामले में मौन है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि आजमगढ़ जिला मंडलीय अस्पताल पर दलालों का कब्ज़ा है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवा लिखा जाना और जांच भी बाहर का लिखा होने की वजह से दलाल मरीजों को मजबूर करते हैं। इसके एवज में डॉक्टर मोटा कमीशन वसूलते हैं। कुछ दिनों पहले कर्मचारी और दलाल के बीच मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन


उक्त दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को एक बार फिर पुलिस टीम अस्पताल आ धमकी। सबसे पहले ओटी से एक व्यक्ति को दबोचा। इसके बाद कक्ष संख्या नौ से दूसरे व्यक्ति को पुलिस टीम ने पकड़ा। अस्पताल परिसर से ही एक अन्य युवक को भी पुलिस ने उठाया। पुलिस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची पुलिस, एसआईसी को पता नहीं

 पुलिस की कार्रवाई के बाबत जब प्रभारी एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव से बात किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। जबकि पुलिस ने अस्पताल की ओपीडी व ओटी से तीन लोगों को उठाया है। एसआईसी ने सिर्फ यहीं कहा कि मेरे संज्ञान में कुछ नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो वह पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई होगी।

सर्जरी छोड़ चहेतों को बचाने में जुटे डॉक्टर

जिला मंडलीय अस्पताल की ओटी से पुलिस ने एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के चहेते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद तो डॉक्टर साहब मरीज की सर्जरी छोड़ अपने चहेते को बचाने की कवायद में जुट गए। जिन तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उन सभी बचाने की कवायद जोरशोर से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed