फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police kept stalking, crooks snatched away 25thousands

ताकती रही पुलिस, रुपये छीन भागे बदमाश

Sat, 02 Nov 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police kept stalking, crooks snatched away 25thousands
सरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर के नई बाजार और ठठेरी बाजार मुहल्ले के बीच शनिवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक सवार युवक से 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। जबकि कुछ दूर पर तैनात पुलिस के जवान खड़े होकर ताकते रह गए। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए इधर उधर हाथ पांव मारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पीड़ित उग्रसेन पुत्र कन्हैयालाल सरायमीर के कोरौली बुजुर्ग गांव का निवासी है। उसके चाचा शिवआसरे यादव का खाता एसबीआई सरायमीर में है। शनिवार को शिवआसरे ने उग्रसेन को 25 हजार रुपये का चेक दिया और बैंक से रुपये लाने को कहा। उग्रसेन चेक लेकर एसबीआई सरायमीर पहुंचा और खाते से रुपये निकालकर घर लौटने लगा। जैसे ही वह सरायमीर कस्बे के नई बाजार और ठठेरी बाजार के बीच पहुंचा पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उग्रसेन से रुपये छीनकर फरार हो गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई वह स्थान भीड़भाड़ वाला है। छठ पर्व के दौरान बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है वहां से कुछ दूरी पर पुलिस के जवान खड़े थे। घटना के बाद उग्रसेन ने इसकी शिकायत सरायमीर थाने में की तो पुलिस सक्रियता दिखाते हुए जगह-जगह बदमाशों को तलाशने लगी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed