फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police is limited to questioning only the village head

सिर्फ महिला प्रधान से पूछताछ तक सीमित है पुलिस की कवायद

Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police is limited to questioning only the village head
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गौरी का पूरा गांव निवासी एलआईसी एजेंट की हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक नामजद आरोपी की पत्नी व ग्राम प्रधान को पूछताछ के लिए थाने लाई तो ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। मजबूर होकर पुलिस ने प्रधान को छोड़ दिया। एलआईसी एजेंट की हत्या पुलिस की चूक के चलते हुई थी और पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

नसिंहपुर गौरी का पूरा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामजनत की लाश बीते शुक्रवार की सुबह गांव से एक किमी दूरी पर तमसा नदी के किनारे मिली थी। वहीं दो दिन पूर्व इसे पड़ोस के गांव कटवा में बंधक बना कर जमकर मारा पीटा गया था। सुरेंद्र के पिटाई का वीडियो भी पीटने वालों ने बनाकर वायरल किया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इसी चूक का नतीजा रहा कि शुक्रवार की सुबह सुरेंद्र की लाश गांव से एक किमी दूर तमसा नदी किनारे फेंकी मिली। हालांकि पुलिस एलआईसी एजेंट की हत्या के पीछे अपनी चूक मानने को तैयार नहीं है लेकिन नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की चूक को और पुष्ट कर रहा है। इस हत्याकांड में नामजद कटवा गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी गांव की प्रधान हैं। रविवार को पुलिस प्रधान प्रमिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। प्रधान के पीछे-पीछे ट्राली पर सवार होकर काफी संख्या में गांव की महिलाएं भी थाने पर पहुंच गई और दबाव बनाकर महिला प्रधान को थाने से लेकर चली गई।
विज्ञापन

वर्जन
नामजद आठ आरोपियों में दो की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है, अन्य की लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस जुटी है। जल्द ही सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस की कई टीम नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतला प्रसाद, सीओ, बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed