फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police had no information and the plotters demolished the illegal construction

Azamgarh News: पुलिस को जानकारी नहीं और प्लाटरों ने ढहा दिया अवैध निर्माण

Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police had no information and the plotters demolished the illegal construction
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अवैध भूमि पर कब्जा हटाने गए नायब तहसीलदार पर ग्रामीणों ने जमकर पत्थरबाजी की। घटना उस समय हुई जब नायब तहसीलदार मानवेंद्र गांव में कब्जाई गई जमीन को मुक्त कराने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार की रात प्लाटरों ने बिना पुलिस को सूचना दिए कब्जे को स्वयं ही हटा दिया। हालांकि इसकी जानकारी पुलिस को हुई लेकिन उसके द्वारा भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में राकेश नाम के एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया था। उसके पीछे कुछ लोगों ने प्लाटिंग की हुई है। उन लोगों द्वारा उक्त जमीन को खाली कराने का प्रयास किया गया। इस प्रयास में उन्हें कामयाबी मिली क्योंकि सरकारी जमीन पर कब्जा था इसलिए उसे हटाया जाना था। पूर्व एसडीएम सदर सुनील कुमार धनवंता ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार मानवेंद्र बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे। राकेश के घर वाले राजस्व टीम का विरोध करने लगे। मामला बढ़ता ही गया। इसके बाद राकेश के परिजन नायब तहसीलदार समेत अन्य लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में नायब तहसीलदार के अर्दली को चोट लगी। हालात बेकाबू होते देख राजस्व टीम को पीछे हटना पड़ा। थानाध्यक्ष केके गुप्ता राकेश और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार को पुलिस को पता भी नहीं चला और दूसरे पक्ष ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन कर लौट आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधरापुर केके गुप्ता ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गलत किया कि बिना हमें सूचना दिए अवैध निर्माण को ढहा दिया। जानकारी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब हमने लेखपाल से बात की तो उन्होंने कहा कि जहां से इन लोगों ने कब्जा हटाया है वह तो उन्हें दे दी गई है। ऐसे में यह गलत नहीं है।
विज्ञापन


हमें इस संबंध में जानकारी नहीं है। लेकिन, मैं इसके बारे में पता करता हूं, अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इस मामले में निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed