फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police formed 17 special teams to stop fake voting

Azamgarh News: फर्जी वोटिंग रोकने के लिए पुलिस ने बनाई 17 स्पेशल टीम

Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police formed 17 special teams to stop fake voting
नगरीय निकाय पर फर्जी मतदान पर लगाम को लेकर जनपद पुलिस ने थानावार टीम गठित किया है। यह टीम कूटरचित व फर्जी पहचान पत्र का प्रयोग करने वालों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में 17 थाना क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे है। जिसे लेकर इन सभी थानों पर एक-एक विशेष टीम गठित किया है। जो मतदान वाले दिन बूथों पर फर्जी व कूटरचित पहचान पत्र का इस्तेमाल कर वोट करने वालों की धर पकड़ करेगी। यह टीम आधुनिक तकनीक व उपकरणों का प्रयोग कर डॉक्यूमेंट को चेक करेगी। इन टीमों में पुरूष व महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष कर्मियों को भी रखा गया है, जो लैपटॉप समेत अन्य उपकरणों से लैस होगी। यदि कोई भी व्यक्ति फर्जी या कूटरचित पहचानपत्र के साथ पकड़ा गया तो एफआईआर पंजीकृत करते हुए कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को भी सह अभियुक्त बनाया जाएगा। इतना ही नहीं गैंगस्टर तक में कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed