फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police filed a case in the murder of the youth

एक नामजद समेत कुछ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case in the murder of the youth
जीयनपुर निवासी युवक विशाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना की तहरीर पर एक नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुल्लापार गांव के पास सिक्स लेन पर रविवार की सुबह विशाल की लाश मिली थी। सोमवार की सुबह मृतका के माता-पिता दिल्ली से लौटे तो युवक की अंत्येष्टि तमसा तट पर की गई।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी विशाल यादव (20) पुत्र जवाहर यादव अपने ननिहाल कंधरापुर थाना के दुल्लापार गांव में रह कर पढ़ाई करता था। उसके साथ छोटा भाई अभिषेक यादव भी रहता था। माता-पिता रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहते थे। शनिवार को बेरमा गांव में किसी के यहां तेरही भोज था। जिसमें शामिल होने के लिए दोनों भाई अपने ननिहाल से बेरमा गांव गए थे। रात में आठ बजे विशाल ननिहाल जाने की बात कह कर अपने दोस्त के साथ निकल आया जबकि छोटा भाई अभिषेक बेरमा गांव में ही रूक गया। रविवार की सुबह विशाल का शव दुल्लापार गांव के पास सिक्स लेन पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर छोटा भाई अभिषेक व ननिहाल के लोग मौके पर पहुंच गए। नाना छविलाल की तहरीर पर कंधरापुर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को मृतक के माता पिता दिल्ली से गांव बेरमा पहुंचे तो उसके बाद शव का गांव के पास से गुजर रही तमसा नदी के तट पर किया गया। एसओ कंधरापुर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नामजद अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed