फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police exam: Even small vehicles will not be able to enter the city

पुलिस परीक्षा: छोटे वाहन भी शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Fri, 23 Aug 2024 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Police exam: Even small vehicles will not be able to enter the city
आजमगढ़। जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। ताकि लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
विज्ञापन


इस दौरान फैजाबाद मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन भंवरनाथ फोरलेन से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। गोरखपुर मार्ग से आजमगढ़ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा से बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा से नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी। सेमरहा अंडरपास (थाना रानी की सराय) वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज मार्ग से आने वाले सभी भारी वाहन सेमरहा अंडरपास (रानी सराय) से अपने गंतव्य को जाएंगे। भंवरनाथ चौराहा से बड़े वाहन शहर की तरफ नहीं आएंगे। बड़े वाहन हाफिजपुर बैठौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
विज्ञापन

वहीं छोटे वाहन पहलवान तिराहा और नरौली थाना क्षेत्र के सिधारी से होते हुए जाएंगे। आजमगढ़ शहर में केवल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले या जिनका शहर में घर होगा वहीं वाहन आएंगे। रोडवेज की बसें भी आएंगी। शेष छोटे या बड़े वाहन बैठौली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। हरवंशपुर तिराहा पर रशीदगंज-आरटीओ कार्यालय की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन को हरवंशपुर से पहलवान तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले वाहनों को ही वागेश्वर चौराहा की तरफ जाने की अनुमित होगी। हाफिजपुर और जुनैदगंज से केवल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले या जिनका शहर में घर होगा उन्हीं छोटे वाहनों को शहर में आने की अनुमति होगी। शेष छोटे या बड़े वाहनों को बैठौली होकर गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। इसी तरह से भंवरनाथ से आने वाले छोटे वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। जिनका शहर में घर होगा, उन्हीं छोटे वाहनों को शहर में आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed