फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police Encounter in Azamgarh criminal injured by police bullets apologized with folded hands

UP News: पुलिस की गोली से घायल बदमाश ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, प्रतिबंधित पशुओं की हत्या का है आरोपी

Sat, 22 Nov 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 22 Nov 2025 10:27 AM IST
सार

Azamgarh News: प्रतिबंधित पशुओं की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के गिरफ्त में आने पर वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। 

विज्ञापन
Police Encounter in Azamgarh criminal injured by police bullets apologized with folded hands
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के थाना अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम गोरथानी में 8 नवंबर 2025 की रात हुए प्रतिबंधित पशु की हत्या शामिल आरोपी से शनिवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
गोरथानी निवासी राजू के बरदौर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने दो प्रतिबंधित पशुओं का वध कर दिया था। सिर व मलबा वहीं छोड़कर बाकी मांस को आरोपी अपने साथ ले गए थे। इस संबंध में थाना अतरौलिया में गोवध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस 18 नवंबर को दो अभियुक्त इरफान निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी, अंबेडकरनगर और शहजादे आलम उर्फ चांद निवासी अतरौलिया को दो चापड़ और 10,500 रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार की सुबह सुखीपुर अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कटका-अंबेडकरनगर की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस के रुकने का संकेत देने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें; Delhi Blast: बीटेक पास आतंकी शादाब आईएम का था बम विशेषज्ञ, कई धमाकों में आ चुका नाम

गिरफ्तार घायल आरोपी की पहचान करीम निवासी रफीउल्लाहपुर रन्नू खां का पुरा, थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर के रूप में हुई। जो उक्त घटना में शामिल था। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और 3200 रुपये बरामद किया। 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरिफ निवासी नगपुर थाना जलालपुर, अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल सहित भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वह घटना का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed