फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police do not know at how many places the statues will be installed in the city

Azamgarh News: पुलिस को नहीं पता शहर में कितने स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

Tue, 16 Sep 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police do not know at how many places the statues will be installed in the city
आमजगढ़। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का यह पर्व पूरे शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अब केवल पांच दिन शेष हैं, लेकिन पुलिस के पास अभी तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि शहर में कितने स्थानों पर पूजा पंडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। अधिकारियों का कहना है कि थानों से सूची मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इन दिनों मां के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त व्रत, उपवास, घटस्थापना, दुर्गा पूजन और कन्या पूजन जैसे अनुष्ठान करते हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में पूरे बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते हैं। लाखों की संख्या में लोग मां के दर्शन करते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि अभी इसकी सूची नहीं है कि कितने स्थान पर नवरात्र में प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसकी सूची थानाें से मांगी गई है। इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed