फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police caught the son who murdered his father

Azamgarh News: पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police caught the son who murdered his father
शराब के लिए पैसा नहीं देने पर पिता की गला घोटकर हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। मृतक की पत्नी ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

हाफिजपुर निवासिनी दुर्गावती देवी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र विशाल प्रजापति ने दिन में अपने पिता अमरजीत से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पिता ने पैसा देने से इन्कार कर दिया तो वह पिता से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने पिता का गला दबा दिया और सिर कई बार दीवार से लड़ा दिया। जिससे अमरजीत की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही नामजद आरोपी विशाल को बृहस्पतिवार की सुबह हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed