फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested four accused with stolen jewelery

चोरी के आभूषण के संग चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four accused with stolen jewelery
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण जिसकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये है, उसे बरामद कर लिया है। चोर अब तक कई घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि 30 जून 2022 को थाने में कुंवर अवध बिहारी पुत्र मुराली राम निवासी खनियरा ने तहरीर दी थी। आरोप था कि उनके घर का ताला तोड़कर एक लैपटाप, एक मोबाईल, गहने व 30 हजार रुपये नगदी चोरी हुए हैं। वहीं 26 जुलाई 2022 को गोलाबाजार निवासी बृजेश गुप्ता पुत्र कालिका प्रसाद ने भी लिखित तहरीर दी कि उनके घर में रखे गहने व 40 हजार रुपये नगदी चोरी हो गए हैं। इसके बाद 30 अगस्त को सर्वेश प्रजापति पुत्र बालचंद प्रजापति ग्राम रणमों ने भी तहरीर दी कि उनके घर में रखे मोबईल, सोने चांदी के गहने व 50 हजार रुपये नगदी चोरी हो गए। वहीं 18 सितंबर को ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. रामलखन सिंह निवासी रामपुर कठरवां ने तहरीर दी कि उनके घर में रखे घर का सामान, टीवी, एक डबल बैरल बंदूक व 10 हजार रुपये नगदी चोरी होने हो गया। पुलिस सभी घटनाओं की छानबीन कर रही थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, उनि अनुपम जायसवाल व अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी मसीरपुर तिराहे पर हैं। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मसीरपुर तिराहे के पास से चार लोगों को शाम करीब 7.55 बजे हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी में हरिकेश सिंह, सिंधु सिंह, ऋषिकेश निवासी बेनूपुर थाना मेंहनगर हाल पता सुरूहुलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ व अमित राजभर निवासी खनियरा थाना देवगांव बताए गए हैं। उनके पास से चोरी गए एक मंगलसूत्र व दो मंगलसूत्र का लाकेट, चार अंगूठी, 10 कान की बाली, दो चैन, दो पायल व चोरी के 13 मोबाईल व एक बड़ी कढ़ाई एल्युमिनियम (कीमत लगभग 5.5 लाख रूपये) व एक मोटर साइकिल व कुल 3970 रुपये बरामद किया गया। सभी ने घटना कारित करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed