{"_id":"683afcd0905914419e09f45c","slug":"police-and-stf-lucknow-team-seized-ganja-worth-26-5-lakhs-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 26.5 लाख का गांजा पकड़ा, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने 26.5 लाख का गांजा पकड़ा, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 06:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 31 May 2025 06:38 PM IST
सार
पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा है और 26.5 लाख का गांजा पकड़ा। इस कामयाबी के बाद अब पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है और इससे जुड़े तार खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जीयनपुर कोतवाली और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 26.5 लाख रुपये है और तस्करी में प्रयुक्त एक मैजिक वाहन बरामद किया।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 30 मई 2025 की रात मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुबारकपुर तिराहे पर एक संदिग्ध मैजिक वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में कोरियर के सामान में छिपाकर रखा गया 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी के बाद वाहन के मालिक राजेंद्र यादव निवासी भैसार थाना रौनापार को रात 1.55 बजे गिरफ्तार किया गया। इस आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल जितेंद्र बहादुर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजेंद्र यादव ने खुलासा किया।
विज्ञापन
बताया कि वह और उसका बेटा विजय यादव असम के बरपेठा के प्रवित्र वर्मन के साथ मिलकर रविगो महिंद्रा लॉजिस्टिक कोरियर कंपनी के जरिए बांस की डिलीवरी के नाम पर गठ्ठरों में गत्ते के अंदर गांजा छिपाकर मंगवाते थे। राजेंद्र ने बताया कि वह असम में लंबे समय तक रहा, जिससे उसे वहां की भौगोलिक स्थिति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी।
वह अपने बेटे के साथ मिलकर गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर खुदरा मूल्य पर बेचता था। टीम ने आरोपी के पास से 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया जिसकी अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 26 लाख 50 हजार रुपये है। वहीं उसके पास से मैजिक वाहन भी बरामद किया।