फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pokhara dug from MNREGA being captured

मनरेगा से खोदे गए पोखरे पर हो रहा कब्जा

Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pokhara dug from MNREGA being captured
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के लहर पार गांव में वर्ष 2018-19 में ग्राम प्रधान गंगा देवी द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से मनरेगा से पोखरे का निर्माण कराया गया। आज इस पोखरे पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पाटकर कब्जा किया जा रहा है। जब इसकी शिकायत एसडीएम से हुई तो उन्होंने राजस्व टीम को जांच कर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील के लहरपार गांव में वर्ष 2018-19 में महिला ग्राम प्रधान गंगा देवी द्वारा मनरेगा से लाखों रुपये की लागत से गाटा संख्या 628 पर तालाब का निर्माण कराया गया। 200 साल पुराने इस पोखरे के सुंदरीकरण से ही इस पर भू -माफिया का कब्जा था। जिसे प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान की पहल पर हटवाया गया था। लेकिन पोखरे की खुदाई और सुंदरीकरण जैसे ही पूर्ण हुआ और जांच के बाद भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूर्ण हुई तो गांव के एक व्यक्ति द्वारा दोबारा मिट्टी डालकर पोखरे को पाटकर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जिसकी शिकायत एसडीएम बूढ़नपुर सहित एसएचओ कप्तानगंज को महिला ग्राम प्रधान गंगा देवी द्वारा दी गई। लेकिन अब तक उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व निरीक्षक और स्थानीय लेखपाल को आदेशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed